फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कृषि मंत्री ने किया मिल्क प्लांट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने वीरवार को धर्मशाला उपमंडल के ढगवार स्थित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को संयंत्र के निर्माण को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए पूर्ण धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है और इसका निर्माण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। संयंत्र की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 1.50 एलएलपीडी (लाख लीटर प्रतिदिन) होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 3.00 एलएलपीडी तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संयंत्र के क्रियाशील होने से कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के लगभग 35,000 से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें