फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक की लिफ्ट खराब, मरीज-तीमारदार परेशान

Wed, 04 Jun 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। मेडिकल कॉलेज टांडा के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की तीन लिफ्टें पिछले तीन दिन से खराब हैं। इसके कारण रोगियों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ब्लॉक में काॅर्डियोलोजी, नैफ्रोलॉजी और समेत अन्य विभाग और ऑपरेशन थियेटर है। इनमें प्रतिदिन औसतन 1000 से अधिक की ओपीडी होती है। चौथी और पांचवीं मंजिल में 150 बेड के दो वार्ड हैं, जिनके मरीजों को मुश्किल हो रही है। उधर, कॉलेज के प्रिंसिपल मिलाप शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी का इलेक्ट्रिक विंग इसका जिम्मेवार है। उसे 31 मार्च तक 1,36,79,809 रुपये की राशि जारी हुई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक विंग के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने बताया विभाग को राशि नहीं मिली है। तीनों लिफ्ट के रखरखाव के कार्य देख रही चंडीगढ़ की जॉनसन कंपनी के इंजीनियर सरबजीत ने बताया कि उनका रखरखाव का तीन साल का अनुबंध है, जिसके ढाई साल हो गए हैं। उनको अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें