फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रस्तावित अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र की भूमि का लिया जायजा

Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्तर के अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के लिए इंदौरा के घंडरां में प्रस्तावित भूमि का विभागीय टीम की ओर मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी टीम के साथ भूमि का जायजा लिया और पटवारी से सारे रिकॉर्ड का अवलोकन किया। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की क्षेत्र में विकासात्मक दृष्टिकोण से बड़ी इनायत है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विद्युत बोर्ड के मौकी स्थित सुरड़वां में प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, राजीव गांधी डे बोर्डिंग मॉडल स्कूल के अप्रूवल का काम भी अंतिम चरण में है।
यहां अग्निशमन विभाग का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र खुलने से क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के सुलभ अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने राजस्व विभाग को उक्त भूमि संबंधित औपचारिकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान चीफ फायर ऑफिसर संजीव कुमार, अग्निशमन मंडलीय अधिकारी नितिन धीमान, अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार, कर्म चंद एसटीओ, अग्रसर प्रशामक झड़ु राम, प्रशामक गौतम लाल और मनोज कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें