फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैच के बाद जाम ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
धर्मशाला में मैच के बाद लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 मैच के बाद धर्मशाला में ट्रैफिक जाम ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी। मैच के खत्म होने के बाद शहर की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया, जिससे दर्शकों को घंटों जाम में फंसे रहने के साथ-साथ कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मैच के बाद जैसे ही दर्शक स्टेडियम से बाहर निकले तो वे सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसे नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई वाहन एक ही जगह पर खड़े रहे। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर सड़क बहाल की।

धर्मशाला में मैच के बाद लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें