फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत का नशा दिलाएगा कामयाबी : निक्का

Tue, 23 Dec 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कोपड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को सम्मानित करते विधायक रणवीर सिंह निक्का। - स्रोत
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। यूथ क्लब कोपड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से हुआ। समापन पर विधायक रणवीर सिंह निक्का मुख्यातिथि रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है, जो युवाओं को नशे की लत से दूर रख सकता है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सिर्फ मेहनत का नशा ही कामयाबी दिलाता है। विधायक ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और जज्बा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोपड़ा क्रिकेट क्लब और इन्दौरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें कोपड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर ट्रॉफी प्रदान की और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें