फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेत्रदान और कॉर्निया प्रत्यारोपण का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के नेत्र रोग विभाग की ओर से 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, फैकल्टी और लोगों को नेत्रदान और कॉर्निया प्रत्यारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस वर्ष पखवाड़े की थीम ‘विजन बियॉन्ड लाइफ : द अल्टीमेट लेगेसी’ रही।
विज्ञापन


एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से नेत्रदान के महत्व का संदेश दिया। नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने नेत्रदान की थीम पर रंगोली तैयार की। लघु नाटक में भ्रांतियों को दूर किया गया। सत्र में नेत्रदान की जरूरत पर जानकारी दी गई। फैकल्टी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे लोगों और परिवारों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करें, ताकि कॉर्निया से होने वाले बचाव योग्य अंधेपन को कम किया जा सके।
प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि नेत्र रोग विभाग में रेटिना संबंधी सेवाओं को भी मजबूत किया गया है। विभाग में डॉ. मनु शर्मा के शामिल होने के बाद रेटिना सेवाओं का विस्तार किया गया है। डॉ. मनु शर्मा ने पीजीआई चंडीगढ़ से विट्रियोरेटिनल सर्जरी में एमसीएच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें