फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: त्रिलोकपुर में हाईवे बना दलदल, जाम छुड़ा रहा पसीने, रेंगकर गुजर रहे वाहन

Fri, 07 Jun 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर के पास चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जाम से वाहन चालक परेशान हैं। उपमंडल जवाली के अधीन पड़ते त्रिलोकपुर में फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ी से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है, जिस कारण मार्ग दलदल बना हुआ है। मार्ग पर कीचड़ होने के कारण वाहनों का जाम लगना हर दिन आम बात हो गई है। इस दौरान वाहन, खासकर टू-व्हीलर स्किड हो रहे हैं। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की मशीनरी और दलदल मार्ग होने के चलते इस जगह से एक-एक वाहन रेंग-रेंगकर गुजर रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। लंबे रूट की सरकारी और निजी बसें जाम में फंसने से हर दिन लेट हो रही हैं। बसों और अन्य दोपहिया-चौपहिया वाहनों में बैठे लोग जब जाम में फंसते हैं तो प्रशासन को कोसते हैं। लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर पांच किलोमीटर पैदल चलकर कोटला या 32 मील पहुंचना पड़ रहा है। त्रिलोकपुर के प्रधान दुर्गा दास, उपप्रधान राहुल, सोहल्दा प्रधान रबजेश कुमारी, नियांगल प्रधान कैप्टन चुनी लाल आदि ने प्रशासन से मांग की है, बरसात के मौसम शुरू होने से पहले इस जगह डंगा लगाकर इस मार्ग को सुधारा जाए।
पहले हो चुका हादसा
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन कार्य के चलते इस स्थान पर पहाड़ी की बेतरतीब कटाई की जा रही है, गत 25 मई को इस पहाड़ी की कटाई के कार्य के चलते भारी चट्टानों के खिसकने से तीन जेसीबी पोकलेन मशीनें दब गई थी, जिससे तीन कामगारों को चोटें आई थी।
विज्ञापन

खाली करवाने पड़े हैं भवन
इस पहाड़ी पर बसे हुए त्रिलोकपुर गांव पर भी खतरा मंडरा रहा है एवं इस पहाड़ी पर बने हुए ऐतिहासिक जलस्रोत के ध्वस्त हो जाने का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने त्रिलोकपुर में बने बौद्ध मठ एवं चार अन्य घरों में रहने वाले लोगों को अपने संस्थान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दे दिए हैं। जिससे त्रिलोकपुर में रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें