धर्मशाला कैंपस के निर्माण पर सरकार के उदासीन रवैये को लेकर समाजसेवी अतुल भारद्वाज ने प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में कहा गया कि सरकार ने एक तो 30 करोड़ जमा नहीं करवाए वहीं कई तारीखें लेने के बाद जवाब दाखिल करने में विफल रही है। उन्होंने सरकार पर जुर्माना लगाने का अनुरोध किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी कांगड़ा के दो कैंपस बनने हैं। इनमें एक कैंपस देहरा और दूसरा धर्मशाला में बनना है। देहरा कैंपस लगभग तैयार है, लेकिन धर्मशाला कैंपस का अभी काम ही शुरू नहीं हुआ है।