फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तैनात किए 14 चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चयनित मेडिकल अधिकारियों (एमओ) को जॉब ट्रेनी के रूप में एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी है। इसी क्रम में जिले को 14 चिकित्सक मिले हैं जो विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और नागरिक अस्पतालों (सीएचसी) में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. श्रेया वालिया को नागरिक अस्पताल चढ़ियार, डॉ. साक्षी ठाकुर को सीएचसी रक्कड़, डॉ. रशमी को सीएचसी हरिपुर, डॉ. सुनिधि पठानिया को पीएचसी फरेड़, डॉ. दलमीत कौर को नागरिक अस्पताल चढ़ियार और डॉ. कृति शर्मा को पीएचसी सलिहार में तैनात किया गया है।
इसके अलावा डॉ. मुस्कान मौंडल को पीएचसी जैंद, डॉ. आरुषि वालिया को नागरिक अस्पताल पालमपुर, डॉ. शिवानी शर्मा को पीएचसी डोला खरयाना, डॉ. माधवी डोगरा को पीएचसी फीरी, डॉ. पलक काजल को सीएचसी तियारा, डॉ. अभिषेक को पीएचसी रोपड़ी, डॉ. जाह्नवी महाजन को सीएचसी हरिपुर और डॉ. मुस्कान को सीएचसी लंज में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने बताया कि 14 डॉक्टर मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। मरीजों को इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें