फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्यपाल ने लिया मां ज्वालाजी का आशीर्वाद

Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकते राज्यपाल। स्रोत : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को शक्तिपीठ मां ज्वालाजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल को भेंट किया स्पीति घाटी के भू-स्तंभों का मोनोग्राफ

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की स्पीति घाटी की पारंपरिक प्रथाओं का दस्तावेजीकरण करने वाला मोनोग्राफ सोमवार को नूरपुर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेंट किया गया। यह प्रकाशन भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (इनटैक) द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो स्पीति घाटी की अनूठी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को विस्तार से दर्शाता है। मोनोग्राफ को औपचारिक रूप से मालविका पठानिया ने राज्यपाल को भेंट किया। इस प्रकाशन के लेखक इनटैक के प्रिंसिपल मनु भटनागर और डॉ. सुमेश एन दुदानी हैं, जिन्होंने स्पीति घाटी की सांस्कृतिक विरासत पर गहन शोध किया है। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को सामने लाते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें