फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: माह के अंत तक जारी हो सकती है लखपति दीदी की अंतिम सूची

Tue, 21 Jul 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित लखपति दीदी योजना के तहत इस माह के अंत तक अंतिम सूची जारी होने की संभावना है। जिला ग्रामीण विकास विभाग ने अब तक करीब 26 हजार महिलाओं को योजना के लिए चिह्नित किया है। अंतिम सूची जारी होने के बाद पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ अधिक आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चिह्नित महिलाओं के दस्तावेजों और आय संबंधी विवरण का अंतिम सत्यापन किया जा रहा है। योजना के लिए अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रुपये निर्धारित की गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
लखपति दीदी का दर्जा मिलने पर महिलाओं को बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जुड़े अन्य लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला ग्रामीण विकास अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें