फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मेला और रंगीन हो गया, पर फव्वारा खो गया

Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में फव्वारा अपनी दशा के आंसू बहा रहा। संवाद
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में आयोजित राज्य स्तरीय लिदबड़ मेला इस बार पहले से कहीं अधिक धूमधाम से मनाया जा रहा है। गांधी ग्राउंड में चल रही इस चहल-पहल के बीच एक दृश्य सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है, वह है महलनुमा फव्वारा और झरना, जो अब खंडहर में तबदील हो चुका है। फव्वारे के पाइप पर जंग लग चुका है और इसके आसपास घास उग आई है।
विज्ञापन


इस फव्वारा का शिलान्यास दिवंगत जीएस बाली के कार्यकाल में 3 सितंबर, 2012 को किया गया था और 25 जनवरी, 2014 को इसे जनता को समर्पित किया गया। इस पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे लेकिन अब यह फव्वारा अपनी पूरी शोभा खो चुका है और गांधी ग्राउंड की खूबसूरती को ग्रहण लगा रहा है। जिस समय इस फव्वारे का निर्माण हुआ था, तब यह नगरोटा बगवां के नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण था। लोग इस फव्वारे के आसपास घूमते और इसकी सुंदरता का आनंद लेते थे। मगर अब, जब नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में राज्यस्तरीय लिदबड़ मेला चल रहा है, यह फव्वारा खंडहर में तबदील हो चुका है। न तो इस फव्वारे की सफाई की गई है और न ही इसे चलाने का प्रयास किया गया। इस बारे में नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने कहा कि वह उपमंडल प्रशासन से जल्द ही इस फव्वारे की मरम्मत करने की मांग करेंगे, ताकि उनके पिता द्वारा स्थापित इस फव्वारे को फिर से सक्रिय किया जा सके और नगरोटा बगवां की सांस्कृतिक धरोहर को बचाया जा सके।

नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में फव्वारा अपनी दशा के आंसू बहा रहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें