फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महंगे सीमेंट की परत से धुंधला हो रहा सस्ते घर का सपना

Tue, 10 Sep 2024 03:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल में अब लोगों को सपनों का घर बनना लगातार महंगा होता जा रहा है। प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं। सीमेंट के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों में काफी रोष दिख रहा है। लोगों को कहना है कि इस तरह सीमेंट के दाम बढ़ते रहे तो आम आदमी को घर बनाने को सपना मात्र सपना ही रह जाएगा। जिस आदमी ने घर बनाने के लिए जो बजट बनाया है। वे अब सीमेंट के दाम बढ़ने से डगमगा जाएगा। अब उसके इसके लिए ओर अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
बढल ठोर के परीक्षित ठाकुर का कहना है कि सीमेंट कंपनियां लगातार सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं। सरकार को सीमेंट कंपनियों पर अंकुश लगाना चाहिए। क्योंकि मकान बनाना मुश्किल होता जा रहा है। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को निर्माण कार्य करने का खर्चा बढ़ सकता है।


देहरा के सुधीर शर्मा का मानना है कि सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की वजह से हिमाचल के लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ने की संभावना है। जहा पहले ही रेत और बजरी के दाम बढ़ चुके हैं। अब सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से मकान बनाने का खर्च बढ़ जाएगा। सरकार कोई इस ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि लोगों को महंगाई पर राहत मिल सके।
विज्ञापन


नलेटी के पवन शर्मा ने बताया कि अब घर बनाना भी महंगा हो गया है। हर तरफ महंगाई की मार से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में कंपनियों ने अब सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने 20 दिन में दूसरी बार सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। प्रदेश सरकार सीमेंट कंपनियों पर लगाम लगाए।

ढलियारा के ईशू ठाकुर का कहना है कि सीमेंट के दाम बढ़ने से मकान बनाने के साथ-साथ मरम्मत करना भी महंगा होगा। सीमेंट कंपनियों पर सरकार लगाम लगाए। आए दिन मनमाने तरीके से कंपनियां सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं, जो कि सही नहीं है। प्रदेश में सीमेंट बनता है और प्रदेश के लोगों को ही सीमेंट महंगा मिल रहा है।

मकान की कीमत हो जाएगी दोगुनी : राकेश
रैत के राकेश कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी कर गरीबों के घर बनाने के सपने को झटका दिया है। अगर सीमेंट के दाम ऐसे भी बढ़ते रहे तो एक आम आदमी अपने सपनों को घर नहीं बना सकता है। सरकार को चाहिए कि सीमेंट के दामों को कम करें और ताकि आम आदमी भी इसे आसानी से खरीद सके। ऐसे तो मकान बनाने की कीमत दोगुनी हो जाएगी।

ऐसे को आम आदमी की पहुंच से दूर होगा घर बनाना : करतार
घृत बाहती चांग महासभा के अध्यक्ष करतार चंद का कहना है कि सरकार ने सीमेंट के दामों में इजाफा कर आम जनता पर बोझ डालने का काम किया है। सीमेंट के दाम बढ़ने के साथ ही आम आदमी का घर बनाने का बजट भी बढ़ जाता है। ऐसे में उसका मकान बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर ऐसे ही सीमेंट के दाम बढ़ते रहे तो आम आदमी अपना घर बना ही नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें