देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों के पदों की संख्या बढ़ा दी है। यदि शीघ्र इन पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाती है तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। साथ अस्पताल में लगने वाली लंबीं लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलेगा। सिविल अस्पताल देहरा पर इस समय करीब डेढ़ लाख जनसंख्या के स्वास्थ्य का जिम्मा है। अस्पताल में रोजाना करीब 400 के आसपास ओपीडी रहती है।
100 बिस्तरों के इस अस्पताल में 15 डॉक्टरों के पद मंजूर हैं। वर्तमान में सभी पदों पर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सिविल अस्पताल देहरा पर भविष्य में बढ़ने वाली मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 9 पद और स्वीकृत किए हैं। जिसमें सिविल अस्पताल देहरा में डॉक्टरों की संख्या बढ़कर 24 हो जाएगी। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भी शामिल हैं। हालांकि अभी स्वीकृत नाै पदों पर किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई हैए लेकिन माना जा रहा है कि शीघ्र ही इन पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। इसके अलावा डाडासीबा अस्पताल में भी डॉक्टरों के छह पद स्वीकृत किए गए हैं। जिससे सिविल अस्पताल डाडासीबा में डॉक्टरों के पदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इससे डाडासीबा के आसपास की करीब दो दर्जन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
इनसेट:
देहरा में खुलेगा क्रिटिकल केयर यूनिट-
देहरा में खुलने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट को भी सिविल अस्पताल देहरा के परिसर में खोलने का विचार चल रहा है। क्योंकि सिविल अस्पताल देहरा के पुराने भवन को गिराकर वहां पर नया भवन खड़ा किया जाएगा। जिससे क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए काफी जगह बच जाएगी।
कोटस:
प्रदेश सरकार की ओर से सिविल अस्पताल देहरा में डॉक्टरों के नाै पद स्वीकृत किए गए हैं। अब अस्पताल में डॉक्टरों के पदों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है।
-डा. संजय बजाज, खंड चिकित्सा अधिकारी, ज्वालामुखी