फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: श्रद्धालुओं के लिए आज से खुलेंगे आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के द्वार

Sun, 15 Mar 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित शक्तिपीठ मां आदि हिमानी चामुंडा के कपाट पूजा-अर्चना के साथ 15 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही यात्रा भी शुरू हो जाएगी। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शीतकालीन अवधि की समाप्ति के बाद अब श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

हिमालय की गोद में स्थित होने के कारण आदि हिमानी चामुंडा मंदिर परिसर में सर्दियों के दौरान अत्यधिक बर्फबारी होती है। सुरक्षा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा हर वर्ष भारी हिमपात के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस बार भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए मंदिर को शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिया गया था।
अब निर्धारित समय सीमा और शीतकाल की समाप्ति के बाद मंदिर प्रशासन ने यात्रा मार्ग और दर्शन व्यवस्था का जायजा लेकर कपाट खोलने का निर्णय लिया है। आदि हिमानी चामुंडा की यह चढ़ाई अपने कठिन रास्तों और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विख्यात है, जहां पहुंचकर भक्त न केवल धार्मिक शांति का अनुभव करते हैं, बल्कि धौलाधार की धवल चोटियों का विहंगम दृश्य भी देख पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें