फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डोगरा रेजिमेंट ने ज्वालामुखी में चढ़ाई 21 किलो वजन की घंटी

विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में अर्पित की गई 21 किलो बजनी घंटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जब 10 डोगरा रेजिमेंट के समस्त परिवार की ओर से माता ज्वालामुखी के चरणों में 21 किलोग्राम वजनी विशाल घंटी अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। रेजिमेंट परिवार ने माता के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए यह घंटी अर्पित की, जिसे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे देश की रक्षा में तैनात सैनिकों की आस्था, शक्ति और संकल्प का प्रतीक बताया। मंदिर प्रशासन एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस भावपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए इसे माता ज्वाला के प्रति सच्ची भक्ति का अनुपम उदाहरण बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें