पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र में टांडा में नशे की हालत में गाली-गलौज करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। शिक्षण संस्थान के समीप गाली-गलौज की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। पुलिस ने स्थानीय निवासी उत्तम चंद को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया। इस पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद