फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लड़का-लड़की को वैवाहिक जिम्मेदारियां बताएगा विभाग

Tue, 19 May 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला एवं बाल विकास विभाग खोलेगा विवाह पूर्व संवाद केंद्र
विज्ञापन

-बढ़ते घरेलू विवाद के मामलों को कम करने के लिए उठा रहे कदम
-एसओपी तैयार कर रहा विभाग, राष्ट्रीय महिला आयोग के हैं निर्देश
-
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला में बढ़ते घरेलू विवाद और हिंसा के मामलों को कम करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग ने विवाह पूर्व संवाद (प्री मैरिटल कम्युनिकेशन) केंद्र खोलने की तैयारी की है। इसके लिए विभाग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर रहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा ने केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रदेश के हर जिले में विभाग की ओर से प्री मैरिटल कम्युनिकेशन केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए प्रदेश से राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एसओपी तैयार की जानी है लेकिन इससे पहले ही जिला में केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कार्यालय में ही लड़का-लड़की की काउंसलिंग के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विवाह से पहले युवाओं को वैवाहिक जीवन, आपसी संवाद, जिम्मेदारियों और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। केंद्र में विशेषज्ञों और काउंसलरों की सहायता से भावी दंपतियों को संवाद कौशल, मानसिक समझ, तनाव प्रबंधन और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद आपसी संवाद की कमी और गलतफहमियों के कारण उत्पन्न होते हैं। ऐसे में विवाह पूर्व काउंसलिंग और संवाद प्रशिक्षण से दंपतियों के बीच बेहतर समझ विकसित होगी जिससे भविष्य में विवादों और हिंसा की घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें