फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 20 को होगा बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी का निर्णय 20 फरवरी को होगा। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने जिलाधीश के निर्देशों के बाद 20 फरवरी को नगर पंचायत के समस्त पार्षदों की बैठक 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय में आमंत्रित की है। गत वीरवार को नगर पंचायत के 11 पार्षदों में से छह पार्षदों ने जिलाधीश के समक्ष पेश होकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शिकायत की थी। उसी के तहत जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने एसडीएम देवी चंद ठाकुर को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। अब एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने 20 फरवरी को 11:00 बजे पार्षदों की बैठक आमंत्रित की है।
विज्ञापन

इस बैठक में तय हो जाएगा कि नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर नए अध्यक्ष की ताजा पोशी होगी या फिर वर्तमान अध्यक्ष कांता देवी और उपाध्यक्ष वेदना कुर्सी को बचाने में सफल रहती है। नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। नप के 11 पार्षदों में से दो अन्य महिला पार्षद आशा भाटिया और रितु देवी इसी वर्ग से संबंधित है और किसी प्रकार का भी बदलाव होने पर इन दोनों में से किसी एक के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। नप के 11 पार्षदों के अतिरिक्त विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल भी अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि 20 फरवरी को नगर पंचायत के पार्षदों की बैठक आमंत्रित की गई है और समस्त पार्षदों की राय के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें