राजा का तालाब (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नूरपुर ने चुवाड़ी छिंज मेले में नूरपुर के युवक की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। जिला संयोजक मोनिका नागला का कहना है कि कानून का भय कम होने के कारण ऐसी घटनाएं प्रदेश में बढ़ रही हैं। परिषद ने प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो। इसके लिए प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
वहीं, सरकार और प्रशासन से महिला सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम उठाए जाने की मांग भी की है। इस मुद्दे पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।