फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक शिमला ट्रांसफर

Thu, 27 Jun 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक का शिक्षा विभाग ने कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र जवाली से शिमला तबादला कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी जारी है। कांगड़ा जिला के जवाली क्षेत्र के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं ने स्कूल की यौन शोषण निवारण समिति के समक्ष शिकायत देते हुए स्कूल के अध्यापक पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति ने यौन शोषण निवारण समिति पर इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। इसके बाद शिक्षा उपनिदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। मामला तूल पकड़ने पर जब बीईईओ ने मामले की जांच की तो पाया कि यौन शोषण निवारण समिति के समक्ष इस मामले की शिकायत आई है। अब उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने बुधवार को आरोपी शिक्षक का जवाली क्षेत्र से शिमला तबादला कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी जारी रहेगी। बता दें कि इस मामले में छात्राओं के अभिभावकों ने पुलिस में भी शिकायत दी है। पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें