फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बस मालिक को 26.62 लाख नौ फीसदी ब्याज सहित लौटाए कंपनी

Thu, 14 Mar 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की अदालत ने बीमा होने के बाद भी बस मालिक को क्लेम राशि न देने पर अब बीमा कंपनी को नौ प्रतिशत ब्याज सहित उपभोक्ता को 26,62,786 रुपये क्लेम राशि देनी होगी। साथ ही 50 हजार रुपये बतौर मुआवजा और 15 हजार रुपये न्यायालयी शुल्क भी देना होगा। जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष आनंद अग्रवाल निवासी फरसेटगंज, धर्मशाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने यूनाइटेड इंडिया बीमा कंपनी के पास अपनी बस का बीमा करवाया था। जिसकी कुल वैल्यू 28.54 लाख रुपये थी, जबकि वैधता 20 अक्तूबर, 2020 से 19 अक्तूबर 2021 तक थी।
विज्ञापन

बस में 13 जनवरी 2021 को लखनऊ एस्प्रेस-वे के पास टायर के फटने से वाहन में आग लग गई। इस दुर्घटना के दौरान बस को भारी नुकसान होने के साथ ही 35 सवारियों का सारा सामान पूरी तरह से जल गया। इस बारे में उन्होंने कंपनी के संबंधित अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने वाहन को दिल्ली में लाने के लिए कहा। वोल्वो बस को क्रेन के माध्यम से दिल्ली में पहुंचाया गया। इस दौरान क्रेन के लिए भी 60 हजार रुपये का खर्चा किया गया। साथ ही इस दुर्घटना के बाद से दिल्ली में ही बस को 10 हजार रुपये प्रति माह के रेंट के हिसाब से पार्किंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बीमा कंपनी की ओर से बस की बीमा वैधता और राशि देने के लिए लगातार कई तरह की आनाकानी की गई। इसमें उन्होंने बस क्षमता 42 की बजाय अधिक सवारियां बैठाए जाने का आरोप लगाते हुए बीमा क्लैम देने से मना कर दिया। हालांकि मामले में सभी पहलुओं की पूरी जांच पड़ताल के दौरान बस में उचित सवारियों को बैठाना ही पुलिस की जांच में भी पाया गया था। आयोग के समक्ष पहुंचे मामले में दोनों पक्षों की ओर से पेश किए गए तथ्यों को जांचने के बाद यह फैसला सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें