फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी रखें, आचार संहिता लागू होते ही हटानी होगी प्रचार सामग्री : डीसी

Thu, 14 Mar 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी विभागों के अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां अतिशीघ्र पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि चुनावों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी तथा सभी होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर तत्काल प्रभाव से हटाए जाना अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि सभी सरकारी भवनों और परिसरों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, झंडे और राजनीतिक नेताओं के फोटोयुक्त कैलेंडर एवं अन्य प्रचार सामग्री 24 घंटे के भीतर, विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड और दीवारों आदि से 48 घंटे के भीतर और विभिन्न निजी परिसरों से 72 घंटे में हटानी होंगी। अगर किसी व्यक्ति ने अपने निजी परिसर में अपनी सहमति से यह सामग्री लगवाई है तो इस संबंध में उससे लिखित अनुमति लेनी होगी। सरकारी वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी राजनीतिक नेताओं के फोटो तुरंत हटा दिए जाएंगे।
अपने-अपने विभागों, परिसरों और कार्यक्षेत्रों में लगी इस सामग्री की सूची अभी से ही तैयार कर लें, ताकि चुनाव की घोषणा होते ही इन्हें तुरंत हटाया जा सके। आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी विश्रामगृहों और अन्य परिसरों में चुनावी बैठकों और जलसों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विश्रामगृहों में किसी भी व्यक्ति को 48 घंटे से अधिक की अवधि के लिए कमरा नहीं दिया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी विभागों के संसाधनों को कभी भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें