फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शक्तिपीठाें में घटी राैनक, नहीं पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
आपदा के दौरान वीरान पड़ा माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा का प्रांगण
विज्ञापन
कांगड़ा। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के कारण कांगड़ा जिला स्थित शक्तिपीठों में सन्नाटा छा गया है। विशेष रूप से श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या लगभग शून्य हो गई है। जो मंदिर परिसर पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरा रहता था, वहां अब इक्का-दुक्का लोग ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रभावित हुआ है। हालांकि, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग खुले हैं, इसके बावजूद भी मंदिर परिसर में सामान्य दिनों जैसी भीड़ नहीं है।
विज्ञापन

इससे न केवल श्रद्धालु, बल्कि मंदिर के आसपास व्यापार करने वाले दुकानदार भी प्रभावित हुए हैं और उनके चेहरों पर मायूसी देखी जा रही है। मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कांगड़ा पूरी तरह सुरक्षित है और यहां कोई आपदा जैसी स्थिति नहीं आई है। मंदिर के पुजारी सदन शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कांगड़ा में कोई भय या चिंता की बात नहीं है। वे बिना किसी डर के यहां आ सकते हैं और उनका स्वागत किया जाएगा। पुजारी ने कहा कि माता रानी की कृपा से कांगड़ा में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं से हमारी विनम्र अपील है कि वे बिना किसी झिझक के कांगड़ा आएं, और माता के दर्शन कर पुण्य अर्जित करें। इन दिनों भारी बारिश के कारण कांगड़ा जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन स्थानीय लोग और मंदिर प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें