फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर शहर की तंग गलियों में आग से बुझाना होगा चुनौती

Sun, 20 Oct 2024 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान-5
विज्ञापन

पालमपुर शहर की तंग गलियों में आग से बुझाना होगा चुनौती
व्यस्ततम शहर में लगे हैं 30 हाईड्रेंट, एक पड़ा है खराब
संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं शहर की भागड़ा निवास और मस्जिद गली
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के व्यस्ततम शहरों में शुमार पालमपुर में अगर आगजनी की घटना घटित होती है तो तंग गलियां अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की पूरी तरह से परीक्षा लेंगी। व्यस्ततम शहर में 30 हाईड्रेंट लगे हैं, जिनमें से एक खराब पड़ा है। शहर की भागड़ा निवास और मस्जिद गली को अग्निशमन विभाग की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम पालमपुर में चल रहे अग्निशमन विभाग के पास सुविधाएं तो पूरी हैं, लेकिन शहर की तंग गलियां आगजनी की घटना के दौरान उस पर काबू पाने में दिक्कतें ला सकती हैं। अग्निशमन केंद्र पालमपुर नगर निगम पालमपुर सहित आसपास के करीब 20 किलोमीटर तक फैले गांवों तक को कवर करता है, जिसमें हजारों के हिसाब से भवन और अन्य सरकारी संपत्तियां शामिल हैं। पालमपुर शहर के अधिकतर क्षेत्रों में विभाग की बड़ी व छोटी गाड़ियां आसानी से पहुंच जाती हैं, लेकिन फिर भी शहर सहित कई गांव ऐसे हैं, जहां पर पहुंचना विभाग के लिए टेडी खीर साबित होता है। इसके अलावा पालमपुर शहर में भी कई तंग गलियां हैं, जहां पर विभाग को आगजनी की घटना के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन तंग गलियों में भागड़ा निवास और मस्जिद गली शामिल है। इन गलियों में अकसर लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है, जबकि खरीदारी के लिए भी लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आगजनी की घटना के दौरान तंग गली होने के कारण वहां पर गाड़ी का पहुंचना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


विभाग में क्या है स्टाफ की स्थिति
अग्निशमन केंद्र पालमपुर के पास चार गाड़ियां हैं। इनमें से तीन बड़ी, जबकि एक छोटी गाड़ी है, जिसे आगजनी की वारदात के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। अग्निशमन केंद्र का 22 कर्मचारियों का स्टाफ, जबकि दो चालकों की कमी चल रही है, जोकि एक साथ अधिक स्थानों पर आगजनी की घटना पेश आने के दौरान दिक्कतें पैदा कर सकती है।
कोट्स: पालमपुर शहर की कुछ गलियां तंग हैं, जहां पर विभाग की गाड़ी नहीं पहुंचती है, जबकि विभाग के पास एक छोटी गाड़ी सहित कुल चार गाड़ियां हैं। केंद्र के पास दो चालकों की कमी है। एक हाईड्रेंट खराब पड़ा हुआ है, जबकि कुछ संवेदनशील स्थानों पर हाईड्रेंट लगाने को कहा गया है।
- सुरेंद्र कुमार, फायर प्रभारी, दमकल विभाग पालमपुर

भागड़ा निवासी गली में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं है। यह गली शहर के बाजार के साथ लगती है। इसमें कई घर व व्यवसायिक दुकानें हैं। लेकिन यहां पर आग बुझाने के लिए कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं है। तंग गली होने के कारण यहां पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी नहीं आ सकती है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सूद, प्रधान, व्यापार मंडल पालमपुर

मस्जिद गली शहर के साथ लगती एक महत्वपूर्ण गली है। इस गली के तंग होने पर यहां पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। इससे गली में सीधे तौर पर आग बुझाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जबकि इस गली में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और व्यवसायिक संस्थान भी है।
- साहिल शर्मा, स्थानीय निवासी मस्जिद गली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें