फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार राहत देने में पूरी तरह विफल : चौहान

विज्ञापन
सुलह में संजय चौहान की अगुवाई में रैली निकालते ब्लाक कांग्रेसस्त्रोत स संगठन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को सुलह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में सुलह में रैली निकाली। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज आम जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस नेता संजय सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है जबकि गरीब, किसान, कर्मचारी, व्यापारी और युवा वर्ग लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के अध्यक्ष चौधरी बालकृष्ण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें