फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में 15 नवंबर को होगा शताब्दी पुनर्मिलन समारोह

Thu, 30 Jul 2026 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कॉलेज की ओर से आगामी 15 नवंबर 2026 को ‘शताब्दी पुनर्मिलन’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला एलुमनी संगम द्वारा की गई है।
विज्ञापन

समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की विभिन्न पीढ़ियों के पूर्व छात्रों (एलुमनी) को एक ही मंच पर एकत्र करना है, ताकि वे अपने पुराने दिनों की यादों को साझा कर सकें और संस्थान के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक मजबूत बना सकें। एलुमनी संगम के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलेज की पहचान केवल इसकी शैक्षणिक उपलब्धियों से ही नहीं, बल्कि यहां बने उन अटूट रिश्तों से भी है जो दशकों बाद भी कायम हैं।
यारां नाल बहारां की भावना के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दोस्ती, अपनत्व और संस्थान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनूठा उत्सव होगा। आयोजकों ने देश-विदेश में रह रहे महाविद्यालय के सभी पूर्व विद्यार्थियों से इस ऐतिहासिक और यादगार अवसर में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें