फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्यार चंद और अतिन शर्मा की बछड़ियों ने जीता पहला इनाम

Mon, 11 Mar 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रोजेनी टेस्टिंग जर्सी प्रॉजेक्ट के तत्वाधान में पशुपालन विभाग की ओर से कॉफ रैली का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में 0 से 6 माह और 6 से 12 माह की 70 बछड़ियों के बीच में प्रतिस्पर्धा हुई। 0 से 6 माह के वर्ग में प्यार चंद की जर्सी बछड़ी प्रथम आई जबकि मदन लाल की बछड़ी दूसरे और हरी सिंह की बछड़ी को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

6 से 12 माह की श्रेणी में अतिन शर्मा की जर्सी बछड़ी प्रथम, राकेश कुमार की बछड़ी द्वितीय और दौलत राम की बछड़ी तृतीय पुरस्कार जीतने में सफल रही। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न, नकद पुरस्कार, 50 किलो फीड, कैल्शियम, प्रशस्ति पत्र और अन्य पशु उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए। निर्णायक मंडल में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुल सूद, डॉ. एकता अवस्थी और डॉ. प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति) रविंद्र बिट्टू समारोह के मुख्य अतिथि रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी पपरोला डॉ. सुषमा राणा ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. राजेश राणा ने विभाग की गतिविधियों और प्रोजेनी टेस्टिंग कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। मुख्य अतिथि रविंद्र बिट्टू ने बताया कि सरकार पशु पालकों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है और दूध और दुग्ध उत्पादों से पशु पालकों की आय में बढ़ोतरी के नए एवं वैज्ञानिक तरीके खोज रही है, जिससे बेरोजगार और शिक्षित युवा इस व्यवसाय की तरफ आकर्षित हों और पशु पालन इन युवाओं के लिए आय का साधन बन सके। इस मौके पर एसडीएम देवी चंद ठाकुर, विरेंद्र जम्वाल और डॉ. इंद्रजीत सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें