फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जिला कांगड़ा में आगजनी की घटना से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
डाडा सीबा के अन्तर्गत लग पंचायत के गाँव स्वाणता में सलेटपोश मकान के कमरे में लगी आग से जला सामान। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला/डाडासीबा (कांगड़ा)। दिवाली की रात आग की घटनाओं से जिले में लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात नगर निगम धर्मशाला के सकोह वार्ड में एक गोशाला में आग लग गई।
विज्ञापन

इससे करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस गोशाला में जहां पशुओं का चारा रखा गया था, वहीं कुछ इमारती लकड़ी भी थी। दूसरी ओर एक अन्य घटना राजोल गांव में सामने आई। यहां पर धान की पराली के लगाए गए ढेर में आग लग गई। दोनों ही स्थानों पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर काबू पाया।
वहीं विकास खंड डाडासीबा के अंतर्गत लग पंचायत के गांव स्वाणता में भी दीपावली की रात स्लेटपोश मकान के कमरे में आग लगने से अंदर रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। मकान मालिक ध्यान सिंह ने बताया कि रात आठ बजे के करीब उनके कमरे के अंदर अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया यह आग बिजली का शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी है।
विज्ञापन

कमरे में रखा फ्रिज, अलमारी, डबल बेड बॉक्स सहित अलमारी में रखे कपड़े व सात हजार की नकदी जलकर राख हो गई है। उधर, इस संबंध में विद्युत बोर्ड डाडासीबा के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अभी शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें