फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल में बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत सोमवार को गगल के साथ लगते डाकघर के पास बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश (23) पुत्र मेघनाथ निवासी कनेड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने बड़े भाई भुवनेश्वर के साथ चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करता था। वहीं दीपावली के पर्व पर अपने घर पर आया था। सोमवार को अखिलेश अपने दोस्त के साथ दीपावली का सामान लेने जा रहा था कि गगल से कुछ ही दूरी पर लगते डाकघर के पास सामने से आ रही स्कूटी के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर हालत में उसे टांडा अस्पताल पहुचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
मंगलवार सुबह युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठे दूसरे युवक अभिलाष को भी चोटें आई हैं। उधर, थाना प्रभारी गगल केसर सिंह ने बताया के पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक का पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें