फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सांड ने गोशाला में बंधी भैंस को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहोड़ा पंचायत में रात को एक सांड ने भैंस पर गोशाला में घुसकर हमला कर दिया। गंभीर घायल भैंस ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया। सहोड़ा निवासी रणवीर सिंह मसंद भैंस के मालिक ने बताया कि रात को भैंस गोशाला में बांधी थी। उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि गोशाला में भैंस नीचे गिरी हुई है और रात को सांड ने उसे मार डाला है। पड़ोसी ने बताया कि गोशाला से निकलते सांड को सुबह देखा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार क्षेत्र में घूमने वाले सांड सहित अन्य मवेशियों को लेकर शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें