फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भवन की नींव को था खतरा, छात्राओं ने खुद उठाए गैंती-बेलचे

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल जोगिंद्रनगर में शैक्षणिक भवन के समीप बंद पड़ी नालियों को बहाल करने में जुटी स्कू
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएमश्री स्कूल में बारिश के पानी से भवनों को नुकसान का खतरा पैदा होने पर छात्राओं ने खुद मोर्चा संभाला। कई महीनों से बंद पड़ी निकासी नालियों को साफ करने के लिए छात्राओं ने गैंती और बेलचे उठाए। श्रमदान कर नालियों की सफाई की और जल निकासी बहाल की। इससे खेल मैदान और शैक्षणिक भवनों में जमा हो रहे पानी की निकासी का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन



नालियां बंद होने से बारिश का पानी खेल मैदान और भवनों के आसपास जमा हो रहा था। पानी नींव तक पहुंचने से नुकसान की आशंका थी। छात्राओं की पहल की शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की।



स्कूल के प्राचार्य खजान सिंह ने कहा कि पढ़ाई और खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सामाजिक सरोकारों में भी जिम्मेदारी निभा रही हैं। अभिभावक राजीव और विनोद ने कहा कि छात्राओं ने श्रमदान से स्वच्छता का संदेश देने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ने बताया कि विद्यालय में 500 से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें