बारिश के कारण गिरी बलाहरा स्कूल की चारदीवारी स्रोत: स्कूल प्रबंधन
थुरल (कांगड़ा)। प्राथमिक शिक्षा खंड थुरल के तहत शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा की चारदीवारी भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात ढह गई।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक दुनी चंद ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा के मैदान में चारदीवारी गिरी मिली। इससे विद्यालय को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य अध्यापक ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी शिक्षा खंड थुरल और शिक्षा विभाग को पत्राचार के माध्यम से दे दी है। उन्होंने शीघ्र नई चारदीवारी निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संवाद