फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनेर खड्ड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Wed, 28 May 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। रेलवे स्टेशन कांगड़ा के पास मंगलवार सुबह बनेर खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। लाेगाें ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस थाना कांगड़ा काे दी। सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस टीम माैके पर पहुंची और शव काे पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास थी। शव तीन से चार दिन पुराना है। मृत व्यक्ति के शरीर पर घाव भी नजर आ रहे हैं। उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि तीन दिन तक शव काे शिनाख्त के लिए रखा जाएगा, उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। यह पता नहीं है कि यह अज्ञात व्यक्ति यहीं डूबा या फिर कहीं से बहकर आया है, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें