फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन और आमदनी का सेतु बनेगा बाण गंगा तट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। धार्मिक पर्यटन में उछाल लाने के साथ ब्रजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की आमदनी बढ़ाने में नवनिर्मित बाणगंगा तट आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने में एक सेतु का काम करने वाला है। कांगड़ा बाईपास से दिखती छोटी बड़ी पहाड़ियों के मनमोहक नजारे के बीच इस घाट के तट की लाल रंग की सीढ़ियों पर बैठ नीचे बहती बनेर खड्ड सच में आगुंतकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, शाम को आकर्षक रोशनी से नहाए इस घाट के चारों ओर बने समतल पार्क और बीच में 25 फीट का त्रिशूल का अद्भुत नजारा बाण गंगा में अध्यात्म की लौ जगाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

अब रोजाना तट पर होने वाली संध्याकालीन आरती श्रद्धालुओं को मन एक पल में हरिद्वार के माहौल के अवतरण का काम करेगी। असल में लंबे अरसे से कांगड़ा में एक ऐसे अदद प्रोजेक्ट की दरकार थी, जो पर्यटन को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए। कांगड़ा प्रशासन को उम्मीद है कि बाण गंगा तट अब इस कमी को पूरा करेगा। सुरक्षा के लिहाज से चार सुरक्षा कर्मी यहां तैनात कर दिए गए हैं। हर रोज मां ब्रजेश्वरी मंदिर के पुजारी घाट पर संध्याकालीन आरती करेंगे। वहीं, घाट के पार बहने वाले झरने में आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि पूरे घाट के सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। घाट पर चढ़ने वाला चढ़ावा प्रशासन की नजर में रहेगा। उन्होंने कहा कि घाट के बगल गुजर रहे फोरलेन और रेल कांगडा के धार्मिक पर्यटन को चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें