फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गली में दो दोपहिया वाहनों पर गिरा भवन का छज्जा, लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
पालमपुर के सुभाष चौक मेंनिजी भवन छजे के गिरे मलबे से बाइको को पहुंचा नुकसान।स्त्रोत जागरूक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर के सुभाष चौक के पास एक निजी निजी भवन का छज्जा गिर गया। इसके मलबा गली में गिरा, जिससे वहां खड़े किए दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि गली में जा रहे लोग इस घटना में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को यह घटना हुई।
विज्ञापन


छज्जे का मलबा नीचे गिरते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दिन में दो सड़कों को जोड़ने वाली यह गली लोगों की आवाजाही के कारण काफी व्यस्त रहती है। बताया जा रहा है कि भवन भी अच्छी स्थिति में है, लेकिन फिर भी इसका छज्जा गिर गया। उधर, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि घटना का पता चलते पुलिस भी मौके पर गई थी। इस संबंध में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें