फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिका छेड़छाड़ मामला : आरोपियों पर कसेगा शिकंजा, शिक्षा बोर्ड अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बिलासपुर जिला के झंडूता स्कूल में उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की अब खैर नहीं है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस गंभीर मामले में दोषियों के खिलाफ शिक्षा बोर्ड अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा के करीब 11 विद्यार्थियों ने मार्च 2025 में आयोजित परीक्षा के परिणामों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। छात्रों का आरोप था कि कलेक्शन सेंटर में उनकी उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए सही उत्तरों को काटकर किसी ने गलत उत्तर लिख दिए हैं। विद्यार्थियों ने साफ किया था कि कॉपियों में की गई कांट-छांट उनकी हैंडराइटिंग में नहीं है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2025 में विद्यार्थियों के हैंडराइटिंग सैंपल लेकर उन्हें मूल उत्तरपुस्तिकाओं के साथ फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा था। लैब की रिपोर्ट में उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ के तथ्यों की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि लैब की रिपोर्ट मंगवा ली गई है और इसके अध्ययन के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें