फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रियूंड खड्ड पर मार्च में तैयार होगा 155 मीटर लंबा पुल

Tue, 11 Nov 2025 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पलवाना रियूंड खड्ड के ऊपर किया जा फाेरलेन पुल का निर्माण। स्त्राेत-संवाद।
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर-रानीताल फोरलेन की सुविधा के लिए कांगड़ा वासियों को अब और इंतजार करना होगा। क्षेत्र के पलवाना में रियूंड खड्ड पर बन रहे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य अब इस साल नहीं बल्कि मार्च 2026 के अंत तक पूरा होगा। पहले इस पुल को नवंबर 2025 तक बनकर तैयार करने की योजना थी, लेकिन निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

रियूंड खड्ड पर बनने वाला यह पुल कांगड़ा के लिए व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसके तैयार होने के बाद खासकर भारी वाहन और बड़े कारोबारी वाहन सीधे कांगड़ा तक पहुंच सकेंगे। इससे वाहन शोरूम के मालिकों और स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक बड़ी गाड़ियों को सुरंग से पहले ही रोकना पड़ता था।
इस पुल और नई सुरंग के बनने से व्यापार में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस पुल की ऊंचाई लगभग 68 मीटर और लंबाई 155 मीटर होगी। इसमें कंक्रीट स्लैब्स की बजाय स्टील गार्डर का इस्तेमाल किया जाएगा। पुल के दो मुख्य 13 मीटर मोटे पिल्लरों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह पुल रियूंड खड्ड पर नई 5.5 मीटर ऊंची सुरंग से लगभग आधे किलोमीटर दूर बन रहा है।
विज्ञापन


दाेनाें नई सुरंगाें का कार्य पूरी तरह से पूरा हाे चुका है। रियूंड खड्ड पर बनने वाले पुल की पहले डेडलाइन नवंबर और दिसंबर माह तक रखी गई थी, मगर किन्ही कारणाें के चलते इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च-2026 माह के अंत तक कर दिया है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होते ही फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी। -इंजीनियर गौरव शर्मा, फोरलेन निर्माण कंपनी

पलवाना रियूंड खड्ड के ऊपर किया जा फाेरलेन पुल का निर्माण। स्त्राेत-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें