फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुगनाड़ा में जंगली गीदड़ाें की दहशत, दर्जनों पशु घायल, बच्चे और बुजुर्ग पर भी हमला

Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग झील के मुहाने पर बसी नगरोटा सूरियां की पंचायत सुगनाड़ा में जंगली गीदड़ों ने करीब एक दर्जन पालतू पशुओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। यही नहीं, राह चलते एक बच्चे और बुजुर्ग पर भी गीदड़ों ने हमला किया लेकिन वे दोनों किसी तरह बचने में कामयाब रहे। गीदड़ों के हमले से पंचायत सुगनाड़ा, कथोली, खब्बल, लुदरेट, बरियाल और नंदपुर भटोली के ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

सुगनाड़ा पंचायत प्रधान कर्ण पठानिया ने बताया कि उन्होंने सुबह अपने पशु पौंग झील के साथ लगते खाली क्षेत्र में चरने के लिए छोड़े थे तो शाम को अचानक उनके पशुओं पर जंगली गीदड़ों ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद ये गीदड़ गांव में घुस गए और करीब एक दर्जन से भी ज्यादा पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि सुगनाड़ा पंचायत की सीमा पर वन्यप्राणी विभाग ने कुछ साल पहले पौधरोपण कर घना जंगल तैयार कर दिया है और इस घने जंगल को अब दर्जनों की संख्या में गीदड़ों ने अपना ठिकाना बना लिया है। ग्रामीणों का दहशत के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों सहित प्रधान कर्ण पठानिया ने वन्यप्राणी विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि तुरंत इन गीदड़ों पर काबू पाया जाए और ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति कदम उठाए जाएं। वहीं, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि इस घटना की तुरंत जांच करवा कर वन्यप्राणी और पशुपालन विभाग को पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। उधर, वन्यप्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। पशुपालन विभाग और पंचायत प्रधान से जानकारी लेकर इस पर जरूरी करवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें