फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के लिए मंदिर न्यास देगा एक करोड़ : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के लिए मंदिर न्यास देगा एक करोड़ : संजय
विज्ञापन

100 करोड़ से ज्वालामुखी और शहर का होगा सौंदर्यीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे जिला मंडी के लिए ज्वालामुखी मंदिर न्यास की ओर से एक करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास इस राशि को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से ज्वालामुखी मंदिर और नगर क्षेत्र के समग्र सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सौंदर्यीकरण के लिए एनआईटी हमीरपुर से मास्टर प्लान तैयार करवाया गया है। इसमें मंदिर न्यास के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों सहित प्रशासन के सुझावों को शामिल किया गया है। इस पर युद्धस्तर पर काम जारी है। योजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर स्तर पर ढांचागत विकास किया जाएगा। उसके बाद आईआईटी रुड़की से भी इसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मंदिर के मुख्य मार्ग के साथ लगती जंगल की पहाड़ी बरसात के मौसम में खतरा बन जाती है, क्योंकि वहां से पत्थर गिरते हैं। मास्टर प्लान के तहत उस क्षेत्र को भी सुरक्षात्मक दृष्टि से विकसित किया जाएगा। मां ज्वालामुखी की दिव्य ज्योतियों के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मंदिर में स्वच्छता, ठहरने, पेयजल, और सुरक्षात्मक उपायों की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सौंदर्यीकरण योजना के बाद यह धार्मिक स्थल न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन के लिए भी नई पहचान बनेगा। ज्वालामुखी मंदिर के अधीन सभी मंदिरों और टेढ़ा मंदिर तक जोड़ने वाले सभी रास्तों और सड़कों को बनाया जाएगा। बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें