फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुजी मंदिर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में एक से 10 अगस्त तक लगने वाले श्रावण अष्टमी मेलों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के मुख्य मार्ग-1 पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया: प्रतिबंध रहेगा। जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे। नगर परिषद मेले से पहले अपने पार्किंग स्थलों और बस स्टैंड में पड़े गड्ढों को भी ठीक करेगी। नालियों की सफाई करके शहर को चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को मेले के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, मंदिर सहायक आयुक्त और एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा की अध्यक्षता में मंदिर न्यास की बैठक में ये फैसले लिए गए। मंदिर आयुक्त ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। आईपीएच विभाग को कहा गया कि सभी फायर हाइड्रेंट ठीक किए जाएं। ढोल नगाड़ों, लाउड स्पीकर, नारियल, तेजधार हथियार व आग्नेय शस्त्रों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के साथ एक निशुल्क दवा केंद्र भी स्थापित किया जाएगा जहां एक डॉक्टर भी तैनात होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से नजर रहेगी। बड़े वाहन शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क किए जाएंगे। मंदिर में 100 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। 20 सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था देखेंगे। 50 अतिरिक्त कर्मी भी मंदिर की ओर से तैनात किए जाएंगे। मेलों के दौरान ज्वालामुखी क्षेत्र में धारा 144 लागू रोगी। छठे, सातवें व आठवें दिन 24 घंटे मंदिर खुला रहेगा।
शराब पीकर ड्यूटी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : धवाला
योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि मंदिर में शराब पीकर ड्यूटी पर आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एक या दो बार चेतावनी दी जाएगी, उसके बाद नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ई रिक्शा व मोबाइल टॉयलेट पर भी हुई चर्चा
बैठक में मंदिर सह आयुक्त अंकुश शर्मा की अनुमति से मंदिर में सोलर पावर ग्रिड लगवाने, ई रिक्शा चलाने, मोबाइल टॉयलेट बनवाने, मंदिर मार्ग एक पर वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने व महाविद्यालय में प्यूरीफायर लगाने के बारे में भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें