फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिक्षकों ने सीखा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला में परख की ओर से सरकारी और निजी स्कूलों के 200 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के पहले दो दिन होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करने ट्रेनिंग दी गई, जबकि अगले तीन दिन स्टैंडर्डाइजेशन ऑफ क्वेश्चन पेपर टेंपलेट पर काम किया।
विज्ञापन


यह कार्यशाला एनसीईआरटी, परख और परख की सीईओ इंद्राणी भादुरी के सहयोग से आयोजित की गई। शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के प्रतिभागी टीचर्स ने अपनी फीडबैक में कार्यशाला की सराहना करते हुए भविष्य में इस तरह के आयोजन करने की मांग रखी है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं तब तक होती रहें, जब तक प्रदेश का हर टीचर कंपीटेंसी बेस्ड लर्निंग और होलीस्टिक प्रोग्रेस कार्ड में ट्रेंड नहीं हो जाता। कार्यशाला में टीचर्स ने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को सीखा है, जो कि अपने स्कूलों में इसका प्रचार करेंगे, जिससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, जिसका सीधा लाभ बच्चों को होगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें