फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आलमपुर में शिक्षकों को बताए पढ़ाने के तरीके

विज्ञापन
डी ए वी आलमपुर में आयोजित हिंदी कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक फोटो स्त्रोत स्कूल
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर में शनिवार को सीबीएसई के तत्वावधान में हिंदी अध्यापकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 60 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और डीएवी गान के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीबीएसई की वरिष्ठ विशेषज्ञ पुष्पा ठाकुर, डॉ. मुकेश कुमार और मेजबान विद्यालय की विशेषज्ञ राशी हाजरी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हिंदी पाठ्यक्रम (कोर्स-ए) के माध्यमिक स्तर पर प्रभावी शिक्षण के तरीके बताए। साथ ही मनोरंजक गतिविधियों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से विषय को सरल और रोचक बनाने पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि गतिविधि आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण से विद्यार्थियों की रुचि, तार्किक क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति विकसित होती है।
प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के साथ शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें