फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनएसएस शिविर में अध्यापक पर हमला, छात्र और उसके पिता समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसारपुर टैरेस के परिसर में एनएसएस शिविर के दौरान प्रवक्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रवक्ता एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुश्ताक अहमद पर एक छात्र, उसके पिता और अन्य छात्रों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है और मौके से एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार एनएसएस शिविर में शामिल एक छात्र ने शनिवार को घर जाने की अनुमति मांगी थी, जिसे कार्यक्रम अधिकारी मुश्ताक अहमद ने मना कर दिया। इसको लेकर छात्र और उसके साथियों का अध्यापक के साथ तीखी बहसबाजी हो गई। छात्र ने तुरंत अपने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही यशपाल निवासी जंडौर अपने बेटे (छात्र) और एक अन्य युवक के साथ स्कूल परिसर पहुंचा और अध्यापक पर हमला कर दिया।इस हमले में मुश्ताक अहमद को चोटें आईं और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने यशपाल निवासी जंडौर और स्कूल के तीन छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अध्यापक ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपियों ने हमले के दौरान शिविर में शामिल छात्राओं के कमरे में भी जबरन घुसने की कोशिश की थी। घटना की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल अध्यापक मुश्ताक अहमद को चिकित्सा के लिए ले जाया गया। डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने यशपाल निवासी जंडौर और तीन लड़कों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें