धर्मशाला। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देेने की मांग उठाई है। पूर्व सैनिकों ने सरकार से कहा कि अभी भी पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया गया तो आने वाले दिनों में उसका हौसला बढ़ जाएगा। जिससे भारत के कई नागरिकों को ऐसी घटनाओं से जान गंवानी पड़ेगी। इस घटना के बाद पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। सरकार को इसके लिए कड़ा से कड़ा कदम उठना चाहिए। जिसके लिए पूर्व सैनिक हमेशा की सेवा के लिए खड़े। उन्हें जब भी बुलाया जाएगा। वे युद्ध भूमि पर आने के लिए तैयार हैं।
हमले में पाकिस्तानी आर्मी चीफ के एजेंट का हाथ : वाईएस राणा
हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन लीग के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा ने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना निंदनीय है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ के एजेंट के चलते हिंदू-मुस्लिम को अलग करने के लिए धर्म पूछकर हत्याएं की गई। सरकार को अब कड़ा जवाब देना चाहिए। अभी चुप बैठने का समय नहीं है। इन आतंकवादियों को सरकार को कुचल देना चाहिए। सरकार जो भी आदेश देगी, पूर्व सैनिक साथ खड़े हैं।
अभी नहीं तो कभी नहीं : धर्मवीर राणा
रिटायर मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान की कायराना हरकत पर पूरा देश गुस्से में है। अभी नहीं तो कभी नहीं। केंद्र सरकार को पाकिस्तान को कड़ा तमाचा मारना चाहिए, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे। उन्होंने सरकार से मांग की कि अभी निर्णय फैसला लिया जाए। इस आतंकी देश पर कड़ा प्रहार कर इसकी आईएसआई को कुचल दिया जाए।
पाकिस्तान और देशद्रोहियों को दिया जाए कड़ा जवाब : जितेंद्र राणा
इंडियन नेवी से सेवानिवृत्त चीफ पेटी ऑफिसर जितेंद्र राणा ने कहा कि यह बड़ी दुखद घटना है। जब यह घटना हुई तो वहां की पुलिस कहां थी। जब लोगों के कपड़े उतार कर उनकी पहचान की जा रही और उनका धर्म पूछकर मार जा रहा था। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान और देशद्रोहियों को कड़ा जवाब दिया जाए। अगर सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ती है तो हमेशा देश की सेवा के लिए तैयार बैठे हैं।
आतंकवाद पर कड़ा कदम उठाने की जरूरत : एमएस राणा
पूर्व सैनिक लीग खुंडिया के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने कहा कि पहलगाम आतंबी हमले ने हर एक भारतवासी का दिल हिलाकर रख दिया है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इस घटना की केवल निंदा करने से बात नहीं बनेगी। भारत सरकार को इस आतंकवाद को शरण देने वालों पर कड़ा कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए हर देशवासी को तन, मन और धन से भारत सरकार का साथ देना होगा ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके। अगर सरकार को पूर्व सैनिकों की जरूरत होगी तो वे कभी भी पीछे नहीं रहेंगे।
कनर्ल वाईएस राणा, अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश
कनर्ल वाईएस राणा, अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश
कनर्ल वाईएस राणा, अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश