फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ में दो वर्षों बाद फिर शुरू हुई चाय फैक्ट्री

विज्ञापन
चाय फैक्ट्री की मशीनों की शुरुआत करते विधायक किशोरी लाल। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ उपमंडल में दो साल से बंद पड़ी चाय फैक्ट्री को आखिरकार फिर से जीवन मिल गया है। विधायक किशोरी लाल ने फैक्ट्री की मशीनों के पुन संचालन का शुभारंभ किया। इस फैक्ट्री में नवीनतम तकनीकों और मशीनों का उपयोग किया जा रहा है जिससे उत्पादन प्रक्रिया अधिक सतत और पर्यावरण अनुकूल होगी। फैक्ट्री में पूरी तरह से स्थानीय कच्चे माल का उपयोग होगा, जिससे क्षेत्रीय किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 300 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। फैक्ट्री की कुल उत्पादन क्षमता 6,000 किलो प्रतिदिन है, हालांकि वर्तमान में 2,000 किलो चाय का उत्पादन प्रतिदिन किया जाएगा। यह चाय फैक्ट्री न केवल चाय उत्पादकों की आय बढ़ाएगी, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती देगी। किशोरी लाल ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि हिमाचल की चाय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में पहचान दिलाई जाए। इस मौके पर नागेंद्र चंद कटोच, प्राण पुरोहित, मनसा राम, द्वारका सूद, भवन चंद कटोच, अमित मेहता, नरेंद्र कटोच, विशाल कटोच, कांता देवी, कुलभूषण पालसरा और मिलाप चंद राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें