धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अक्तूबर माह में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी जांच शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अक्तूबर में 23 विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर जोखिमपूर्ण आबादी की छाती के एक्सरे किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अक्तूबर का रोस्टर जारी कर दिया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि 3 अक्तूबर को संस्कृत कॉलेज चामुंडा, 4 को महाकाल क्षेत्र में तिब्बती खांपा इंडस्ट्रियल सोसायटी में शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा 6 को लॉरेट संस्थान ज्वालामुखी, 8 को बिंदरावन, 9 को सीएचसी गोपालपुर, 10 को बैजनाथ कॉलेज, 11 को चढ़ियार, 13 को संस्कृत कॉलेज गरली, 14 को वैष्णो कॉलेज इंदौरा, 15 को वीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, 16 को आटीआई आलमपुर और 17 को पॉलिटेक्निक कॉलेज तलवाड़ में शिविर होंगे।
अक्तूबर के अंतिम दिनों में भी जिले के विभिन्न स्थानों में जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। 18 को नगरोटा बगवां वार्ड दो, 21 को शाहपुर परेई, 22 को भनाला, 23 को पीएचसी राजा का तालाब, 24 को भवारना पपेहर, 25 को सुरावां पंचायत, 27 को पीएचसी मोर्थ जस्साई, 28 को कांगड़ा अस्पताल, 29 को डाडासीबा अस्पताल, 30 को नगरोटा सूरियां समकेहर और 31 को टालियां में लोगों की टीबी जांच की जाएगी।