फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीबी अभियान पकड़ेगा रफ्तार, नए साल में मिलेंगी पांच एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदें...2026
विज्ञापन

टीबी अभियान पकड़ेगा रफ्तार, नए साल में मिलेंगी पांच एक्सरे मशीन
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा को केंद्र सरकार से मिलेगी सौगात
गंगथ, देहरा, महाकाल, नगरोटा और तियारा खंड को दी जाएंगी मशीनें
सचिन चौधरी
धर्मशाला। नए साल में स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार की ओर से पांच नई पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनों की सौगात मिलेगी। इन मशीनों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड गंगथ, देहरा, महाकाल, तियारा और नगरोटा बगवां को दिया जाएगा। इससे जिला कांगड़ा में टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार मिलेगी। वहीं, एक ही दिन में ज्यादा संख्या में टीबी जांच शिविरों का आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली पांच नई मशीनों के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास कुल सात मशीनें हो जाएंगी। इससे पहले भी करीब एक माह पहले स्वास्थ्य विभाग को केंद्र की ओर से नई मशीन दी गई थी, जिसे स्वास्थ्य खंड इंदौरा को दे दिया गया है। इन सभी मशीनों की मदद से ज्यादा लोगों की टीबी की जांच हो सकेगी और जोखिमपूर्ण आबादी को टीबी के बचाव की दवाई दी जाएगी। मशीनों की संख्या बढ़ने के बाद विभाग की ओर से अन्य कर्मचारियों और रेडियोलॉजिस्ट को इन मशीनों को चलाने की जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद एक दिन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात जगह पर शिविर लगाए जाएंगे। इससे टीबी मुक्त भारत अभियान को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। नई मशीनों से विभाग ज्यादा लोगों को स्क्रीनिंग और जांच कर सकेगा, जिससे टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पोर्टेबल एक्स रे मशीन से जब छाती का एक्सरे किया जाता है तो पांच मिनट में एआई तकनीक से पता चल जाता है कि व्यक्ति में टीबी के लक्षण हैं या नहीं। अगर लक्षण पाए जाते हैं तो इसके बाद सीई जांच से इसकी पुष्टि की जाती है और व्यक्ति को टीबी से बचाव की दवा दी जाती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा को जल्द पांच नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनें दी जा रही हैं। नई मशीनें मिलने से विभाग के पास अपनी सात मशीनें हो जाएंगी और अभियान को रफ्तार मिलेगी। - डॉ. राजेश सूद, जिला टीबी उन्मूलन एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें