फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टैक्सी यूनियनों ने डीसी से मिलकर एटीएस व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Thu, 23 Apr 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को लेकर विभिन्न टैक्सी यूनियनों के चालकों ने बुधवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात की। चालकों ने दोटूक कहा कि उन्हें नई प्रणाली से ऐतराज नहीं है, लेकिन केवल गाहलियां में एटीएस होने से दूर-दराज के वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियनों का सुझाव है कि यदि गाहलियां के अलावा अन्य स्थानों पर एटीएस स्थापित करने में समय लग रहा है तो फिलहाल पहले की तरह मैन्युअल पासिंग की व्यवस्था बहाल की जाए। चालकों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस संबंध में फाइल केंद्र को भेज दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मौके पर ही केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की।
केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इस समस्या का शीघ्र और व्यावहारिक समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। उपायुक्त ने चालकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और जल्द ही राहत प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय से जल्द ही इस पहेली को सुलझा लिया जाएगा ताकि टैक्सी ऑपरेटरों का काम प्रभावित न हो। इस अवसर पर मैक्लोडगंज यूनियन के प्रधान अशोक शर्मा, धर्मशाला यूनियन के प्रधान कपिल देव, बिक्की पठानिया, कोटला प्रधान नरेश कुमार और अन्य चालक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें