फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेन कार एप के विरोध में उतरे टैक्सी चालक

Fri, 23 Aug 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में हाल ही में लॉंच की गई पेन कार एप के विरोध में जिला की टैक्सी यूनियनें और आपरेटरों ने वीरवार को डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा को ज्ञापन देकर इस एप को बंद करने की मांग की। टैक्सी चालकों का कहना है कि इस एप के कारण टैक्सी का कारोबार चौपट हो जाएगा। अपना कांगड़ा टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिला की विभिन्न टैक्सी यूनियनों और आपरेटरों ने वीरवार को डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर एप का विरोध जताया।
विज्ञापन

टैक्सी आपरेटर मेहर सिंह, लखविंद्र चावला, रजनीश राणा, अरविंद ठाकुर, सतीश कुमार और नरेश कुमार आदि ने कहा कि एक प्राइवेट वाहन अपनी निजी जरूरतों के लिए होता है, न कि एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए सवारियां उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस एप के कारण सामाजिक सुरक्षा के प्रति खतरा उत्पन्न होगा। क्योंकि ऐसी एप का इस्तेमाल करने वाले लोग सुरक्षित नहीं रहेंगे। किसी के भी साथ बीच रास्ते में लूटपाट, अपहरण या फिर अन्य तरह के अपराधों को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार को विभिन्न तरह के टैक्स अदा कर रहे हैं, जिसके बाद ही हम अपना व्यवसायिक वाहन सड़क पर चलाते हैं। अगर इसी तरह चलता रहा, तो निकट भविष्य में टैक्सी ऑपरेटरों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी, जो किसी की आत्महत्या या अवसाद का कारण भी बन सकती है। ऐसे में सभी ऑपरेटरों और यूनियन पदाधिकारियों ने जिलाधीश से आग्रह किया है कि इस पेन कार एप को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन

बाक्स:
विधायक आरएस बाली ने किया था शुभारंभ-
नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली ने गत 16 अगस्त को धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में इस एप का शुभारंभ किया था। उन्होंने एप तैयार करने वाले युवाओं के प्रयासों को सराहते हुए कहा था कि यह एप टैक्सी ऑपरेटरों के अलावा आम लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी, लेकिन अब इसका विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें